ताजा खबर

मौसाजी स्वीट्स में आधा कारोबार बिना इनवाइस, 1.5 करोड़ सरेंडर किया
05-Dec-2025 12:21 PM
 मौसाजी स्वीट्स में आधा कारोबार बिना इनवाइस, 1.5 करोड़ सरेंडर किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 5 दिसंबर। स्टेट जीएसटी की टीम ने मौसाजी स्वीट्स व रेस्टोरेंट में तीन दिन तक चली जांच के दौरान बड़ी टैक्स चोरी पकड़ ली। जांच में सामने आया कि मिठाई का बड़ा हिस्सा कच्चे चालानों के सहारे दुकानों तक भेजा जा रहा था और टैक्स सिर्फ लगभग 50 प्रतिशत कारोबार पर ही जमा किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद फर्म ने डेढ़ करोड़ रुपए टैक्स सरेंडर कर दिया है।

टीम को मंगला स्टोर में मिला एक चालान पूरे खेल का सुराग बना। मंगला स्थित कारखाने में रोजाना 40 प्रकार की करीब 1000 किलो मिठाई तैयार होती थी। सप्लाई इनवाइस से नहीं, बल्कि कच्चे कागजों के सहारे होती थी। दुकान पहुंचते ही कर्मचारी चालान फाड़ देते थे और महीने के अंत में आधा कारोबार दिखाकर टैक्स भरा जाता था।

 

 


अन्य पोस्ट