ताजा खबर
भीमा कोरेगांव केस: दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफ़ेसर हनी बाबू को मिली ज़मानत
04-Dec-2025 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
-उमंग पोद्दार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर हनी बाबू को ज़मानत दे दी.
हनी बाबू भीमा कोरेगांव हिंसा केस में अभियुक्त हैं. इससे पहले हाई कोर्ट ने 2022 में उनकी ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज कर दी थी.
हनी बाबू सहित 15 एक्टिविस्ट, शिक्षाविदों और वकीलों पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2018 में पुणे के पास जातीय तनाव भड़काया.
उन पर यूएपीए के तहत 'आतंकवाद' से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं, जिनमें प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से संबंध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित हत्या की साज़िश शामिल है.
हनी बाबू ने दलील दी थी कि वह पांच साल से अधिक समय से जेल में हैं और ट्रायल जल्द पूरा होने की कोई संभावना नहीं है.
हालांकि हाई कोर्ट के आदेश की लिखित प्रति अभी अपलोड नहीं की गई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


