ताजा खबर

बलात्कार का आरोप लगने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायक को किया निष्कासित
04-Dec-2025 8:14 PM
बलात्कार का आरोप लगने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायक को किया निष्कासित

कांग्रेस पार्टी ने केरल के अपने विधायक राहुल ममकूटाथिल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है, उनपर बलात्कार का आरोप लगा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ केरल की एक अदालत ने राहुल ममकूटाथिल की अग्रिम ज़मानत की याचिका ख़ारिज़ कर दी है.

राहुल केरल के पलक्कड़ से विधायक हैं.

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ ने कहा है कि राहुल ममकूटाथिल को गंभीर आरोपों की वजह से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट