ताजा खबर
राजनाथ सिंह ने कहा, भारत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बेसब्री से इंतज़ार था
04-Dec-2025 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मिलिट्री और मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन पर भारत-रूस इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन की मंत्री स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर बयान दिया है.
उन्होंने कहा, "हम पिछले महीने मॉस्को में ट्रेड और इकोनॉमिक कोऑपरेशन पर भारत-रूस वर्किंग ग्रुप की 26वीं मीटिंग के सफल आयोजन और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत शुरू होने का स्वागत करते हैं.”
राजनाथ सिंह के मुताबिक़ भारत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 23वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन के लिए भारत दौरे का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा था, जो आज पूरा हो रहा है.
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच ख़ास साझेदारी को और मजबूत करेगा." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


