ताजा खबर

दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, पीएम मोदी ने खुद किया रिसीव
04-Dec-2025 8:11 PM
दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, पीएम मोदी ने खुद किया रिसीव

उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ मिलाकर और गले लगकर पुतिन का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में रवाना हुए.

साल 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद यह पहली बार है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आए हैं.

उन्होंने 2023 में भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया था.

भारत और रूस के बीच पुराने और ख़ास संबंध रहे हैं और इसके तहत दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन होती है.

इस सम्मेलन के तहत दोनों ही देशों के शीर्ष नेता बारी-बारी से एक-दूसरे के देश में मिलते हैं. इस तरह अब तक भारत-रूस के बीच 22 शिखर सम्मेलन हो चुके हैं.

इस बीच, दोनों देशों के नेताओं ने साल 2022 में पांच बार और 2023 में दो बार फ़ोन पर बात की. जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को भी गए थे.

भारत और रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा और अन्य कारोबारी रिश्ते हैं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, साल 2024-25 में भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार 68.7 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट