ताजा खबर

श्रीवास्तव, साहू ब्रेवरीज निगम से वापस, भगत को दोनों का प्रभार
04-Dec-2025 7:27 PM
श्रीवास्तव, साहू ब्रेवरीज निगम से वापस, भगत को दोनों का प्रभार

रायपुर, 4 दिसंबर। राज्य सरकार ने आबकारी निगम के तीन अपर आयुक्तों को न‌ई पोस्टिंग दी है। जारी आदेशानुसार महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव को निगम से मुक्त कर विभाग में अपर आयुक्त बनाए रखा गया है। इसी तरह से पीएल साहू भी संयुक्त एमडी से मुक्त कर दिए गए हैं। वहीं अपर आयुक्त जीके भगत को उक्त दोनों अफसरों का प्रभार संयुक्त रूप से दिया गया है। वे तीन पदों पर रहेंगे।


अन्य पोस्ट