ताजा खबर
रायपुर, 3 दिसंबर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर लोकभवन में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने औपचारिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर पूर्व राष्ट्रपति का आगमन एक गौरव की घड़ी है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें राज्य की विकास यात्रा और वर्तमान योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविंद जैसे महान व्यक्तित्व का आशीर्वाद राज्य की प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति को राज्य की जनजातीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और छत्तीसगढ़ की उभरती विकास गति से अवगत कराया। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने भी कोविंद का स्वागत करते हुए उन्हें अपने कार्यकाल के अनुभव और राज्य में हुए सकारात्मक परिवर्तनों से अवगत कराया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी के स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।


