ताजा खबर

तेलीबांधा टावर, महादेवघाट समेत 4 बड़े प्रोजेक्ट के लिए 91 करोड़ मंजूर
01-Dec-2025 8:35 PM
तेलीबांधा टावर, महादेवघाट समेत 4 बड़े प्रोजेक्ट के लिए 91 करोड़ मंजूर

सीएम नगरोत्थान योजना 

रायपुर, 1 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक विकास कार्यों के लिए सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है।  इस योजना में रायपुर नगर निगम के लिए कुल 91 करोड़ 27 लाख रुपए के चार कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इनमें नौ करोड़ दो लाख रुपए की लागत से 18 रोड जंक्शन्स के विकास, 23 करोड़ 38 लाख रुपए से जल आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, 18 करोड़ 86 लाख रुपए के महादेव घाट पुनरूद्धार योजना फेज-1 और तेलीबांधा में 40 करोड़ रुपए के टेक्नीकल टॉवर का निर्माण शामिल है।

डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृत की गई है। इनमें मरीन ड्राइव विस्तार, ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रोड जंक्शन, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, कॉरीडोर निर्माण, गौरव पथ निर्माण, सड़क बाइपास एवं चौड़ीकरण जैसे वृहद कार्य शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। स्वीकृत कार्यों में से पांच कार्यों के लिए संबंधित फर्म्स को कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं पांच कार्यों का भूमिपूजन भी हो गया है।


अन्य पोस्ट