ताजा खबर

सोना फिर से उछला, चांदी उच्चतम स्तर पर
01-Dec-2025 7:44 PM
सोना फिर से उछला, चांदी उच्चतम स्तर पर

रायपुर, 1 दिसंबर। सोना आज 1332 00 एवं चांदी 180700 के उच्चतम स्तर पहुंच गया। सोने एवं चांदी के भाव में प्रतिदिन उछाल आ रही है। 

सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल बैंक की होने वाली बैठक होनी है। इसमें ब्याज दर  कम करने की संभावना , स्टॉकिस्टों की खरीदी एवं केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने का रिजर्व फंड बढ़ाने अमेरिकी डॉलर पर  निर्भरता कम करने की स्थिति से सोने चांदी के भाव में लगातार वृद्धि हो रही है ।श्री मालू ने कहा कि यदि वैश्विक हालत ऐसे ही बने रहे तो सोने एवं चांदी के भाव लगातार बढ़ने की संभावना है। आज  सोना 133200  रूपए तोला और चांदी 180700 रूपए किलो पर रहा। 22 कैरेट सोना 112500 और 20 कैरेट सोना 111 900रूप‌ए रहा।


अन्य पोस्ट