ताजा खबर

कल से रेल ड्राइवर 48 घंटे की भूख हड़ताल पर
01-Dec-2025 7:40 PM
कल से रेल ड्राइवर 48 घंटे की भूख हड़ताल पर

रायपुर, 1 दिसंबर। अभा रेल रनिंग लोको स्टाफ (इंजिन ड्राइवर सह ड्राइवर) कल से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे। अलारसा ने एक बयान में कहा कि अगर आज आवाज़ नहीं उठी तो आने वाले समय में मजदूर की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं बचेगा।

लेबर कोड का दंश आज दिया जा चुका है, और आने वाले 8वें वेतन आयोग  में बेसिक वेतन और  डीए पर सीधा प्रहार करने की योजना पूरी कर ली गई है।अगर आज चुप्पी ओढ़ ली तो:
* TA कटेगा
* KMA कटेगा
* Bonus कटेगा
* Duty Hours और बढ़ेंगे
* Promotion और Seniority खत्म होगी
* और BASIC + DA को 8th Pay Commission में तोड़कर रख दिया जाएगा।यह संघर्ष किसी व्यक्ति का नहीं,
पूरे ALP, LP, LPS, LPG, LPP, Guard, C&W, TRD, S&T और पूरे Running / Operating Staff के अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई है।
आज की चुप्पी — कल की बरबादी बनेगी, और आज की एकजुटता — आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा बनेगी। कल सुबह 10 बजे से प्रत्येक ड्राइवर ड्यूटी लॉबी परिसर में उपवास धरना दिया जाएगा।

2 दिसम्बर को घर पर बैठना विकल्प नहीं — उपस्थित होना कर्तव्य है।
जब तक हक़ नहीं मिल जाता — संघर्ष जारी रहेगा।

हम संख्या नहीं — शक्ति बनकर पहुँचेंगे।
हम भीख नहीं मांगते — अपना हक़ लेते हैं।

आज लड़ेंगे — तो आने वाली पीढ़ियाँ सुरक्षित होंगी
आज चुप रहे — तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ़ नहीं करेंगी।


अन्य पोस्ट