ताजा खबर

दोनों टीमें पहुंची, खिलाड़ियों की झलक पाने लोगों को होना पड़ा मायूस
01-Dec-2025 5:57 PM
दोनों टीमें पहुंची, खिलाड़ियों की झलक पाने लोगों को होना पड़ा मायूस

कल नेट प्रैक्टिस 

रायपुर, 1 दिसंबर। कल रांची में हुए मैच के बाद भारत और अफ्रीका की टीमें आज शाम रायपुर पहुंची। टीमें चार्टर्ड प्लेन से आएंगी। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने शहर के युवा युवतियां बच्चों की बड़ी भीड़ एयरपोर्ट और वीआईपी रोड पर जुटी थी। लेकिन सीएससीएस और प्रशासनिक व्यवस्था के चलते लोगों को मायूसी हाथ लगी। सभी खिलाड़ियों को एयरपोर्ट के भीतर ही बसों में बिठाकर होटल पहुंचा दिया गया। लोग बाहर इंतजार करते रहे। 

कल दो दिसंबर को टीमें अलग- अलग टाइम पर स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी। अफ्रीकी खिलाड़ी सुबह 9 बजे और भारतीय टीम शाम को प्रैक्टिस करेंगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान में भारतीय टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी। इससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा चुकी है।


अन्य पोस्ट