ताजा खबर
-बिलाल अहमद
खै़बर पख़्तूनख़्वाह के मुख्यमंत्री सोहेल अफ़रीदी ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के नेता इमरान ख़ान को चार नवंबर से एकांत में जेल में रखा गया है.
उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार को इमरान ख़ान से मुलाक़ात की इजाज़त नहीं मिलती है तो इसके बाद आगे की योजना तैयार की जाएगी.
इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सोहेल अफ़रीदी को इजाज़त दी थी कि वो अडियाला जेल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से मिल सकते हैं, लेकिन अफ़रीदी का कहना है कि अदालत के आदेश के बावजूद वो इमरान ख़ान से मुलाक़ात नहीं कर पाए हैं.
इमरान ख़ान की पार्टी का आरोप है कि प्रशासन जानबूझकर मुलाक़ात की इजाज़त नहीं दे रहा है. वहीं अफ़रीदी ने कहा है कि प्रशासन अदालत की अवमानना कर रहा है.
उन्होंने कहा, “विरोध करना पार्टी नेतृत्व का काम है, लेकिन एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे विरोध करना पड़ रहा है.” (bbc.com/hindi)


