ताजा खबर
रमन के परिवार से मिले पीएम
30-Nov-2025 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले स्पीकर डॉ रमन सिंह के परिजनों से मुलाकात की।
स्पीकर डॉ रमन सिंह ने एक्स पर लिखा कि धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी आज स्पीकर हाउस, नया रायपुर में माननीय प्रधानमंत्री श्री जी के साथ सपरिवार आत्मीय मुलाकात की। इस भेंट के दौरान पूरे परिवार और विशेषकर परिवार के बच्चों के साथ आदरणीय मोदी जी की तन्मयता और स्नेह से सभी अनुग्रहित हैं। अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकालकर परिवार से मिलने के लिए मैं ह्रदय से श्री मोदी जी का आभार प्रकट करता हूँ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे






