ताजा खबर

चार मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष की धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम से सौजन्य भेंट
30-Nov-2025 8:21 PM
चार मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष की धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम से सौजन्य भेंट

धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा
 
रायपुर, 30 नवंबर। महान संत कबीर साहेब  के पावन स्थल दामाखेड़ा आश्रम में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रकाश मुनिनाम  से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक विषयों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। इस मुलाकात में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,  ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, किरण सिंह देव एवं  कृष्णा राय भी उपस्थित थे। सभी ने संत कबीर एवं उनके उपदेशों की वर्तमान समाज में प्रासंगिकता के बारे में विचार साझा किए।
 
प्रकाश मुनि ने कहा कि संत कबीर जी के संदेश आज भी अज्ञानता और भेदभाव मिटाने में हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यहाँ आने से उन्हें आध्यात्मिक बल मिला है।
 
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भी कहा कि  कल्याणकारी योजनाओं में धर्म  और  संस्कृति का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

अन्य पोस्ट