ताजा खबर
कल से मंत्रालय में बड़ा बदलाव, अटेंडेंस अब मशीन में
30-Nov-2025 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 नवंबर। कल से छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कल से सभी 1077 अधिकारी कर्मचारी अपनी उपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में नहीं आधार कार्ड आधारित नए आईडी कार्ड से अपनी उपस्थिति (अटेंडेंस) दर्ज करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आज रविवार को इस आशय के आदेश जारी किया है। सभी विभागों के सचिवों को जारी पत्र में कहा है कि भृत्य से लेकर अवर सचिव और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों के लिए यह अनिवार्य होगा। वे कार्य पर उपस्थित और कार्य पश्चात वापसी के समय एंट्री कर सकेंगे। इसके लिए आधार बेस एप अथवा सभी प्रवेश द्वार के पास स्थापित बायोमेट्रिक डिवाइस या कंप्यूटर में थंब स्कैनर का उपयोग कर अटेंडेंस कर सकेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


