ताजा खबर

खुली जीप में ओवरब्रिज पर स्टंट, दो हिरासत में
30-Nov-2025 12:33 PM
खुली जीप में ओवरब्रिज पर स्टंट, दो हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 30 नवंबर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तिफरा ओवरब्रिज पर खुलेआम जानलेवा स्टंट कर रहे दो युवकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई, जब एक युवक चलती खुली जीप के बोनट पर बैठकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था और दूसरा उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की

थाना सिरगिट्टी को सूचना मिली थी कि उज्जवल कौशिक (19 वर्ष) काले रंग की खुली जीप के बोनट पर बैठकर बेहद जोखिम भरे स्टंट कर रहा है। इस हरकत से न सिर्फ उसकी जान, बल्कि रास्ते से गुजर रहे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी।

स्टंट का वीडियो निलेश वर्मा उर्फ रॉकी (19 वर्ष) पीछे बैठकर रिकॉर्ड कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला तिफरा ओवरब्रिज के आसपास का है, जहां भीड़-भाड़ के बावजूद दोनों लापरवाही से करतब दिखा रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काळ दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ धारा 281, 3(5) BNS तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 184 और 189 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। बाद में उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


अन्य पोस्ट