ताजा खबर

सीएम की फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस अध्यक्षों सहित 3 पर एफआईआर
29-Nov-2025 12:20 PM
सीएम की फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस अध्यक्षों सहित 3 पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 29 नवंबर। बीते गुरुवार को कांग्रेस द्वारा नेहरू चौक पर सड़क, बिजली बिल और धान खरीदी को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद सियासत गरमा गई है। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो पर अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित कृत्य का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भारी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय व शादाब हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली के कारण नेहरू चौक पूरी तरह जाम हो गया था। वह घर लौट रहे थे, लेकिन भीड़ के कारण रास्ता बंद मिला। इसी दौरान उन्होंने कथित रूप से एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा सीएम साय के पोस्टर पर अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया व अपमानजनक की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करके कांग्रेस ने लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट