ताजा खबर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात ‘सार्थक’ रही: शिवकुमार
29-Nov-2025 11:36 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेंगलुरु, 29 नवंबर। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने राज्य में जारी नेतृत्व विवाद के बीच शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई बैठक में ‘सार्थक’ चर्चा की।
सिद्धरमैया ने नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस आलाकमान के कहने पर उपमुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया था।
शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह कावेरी निवास पर माननीय मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से नाश्ते पर मुलाकात की। कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे की राह पर एक सार्थक चर्चा हुई।” (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


