ताजा खबर

ओडिशा में माओवादी दंपती ने आत्मसमर्पण किया
16-Nov-2025 9:09 PM
ओडिशा में माओवादी दंपती ने आत्मसमर्पण किया

फुलबनी, 16 नवंबर। ओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार को एक माओवादी दंपती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उंगा कलमू उर्फ ​​किशोर (25) और मासे माडवी (22) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि दंपती ने कंधमाल जिला पुलिस मुख्यालय में दक्षिणी रेंज के महानिरीक्षक नीति शेखर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले ये दोनो 2018 से माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में सक्रिय थे और बंसधारा-घुमसर-नागबली संभाग से संबंधित थे। उन्हें झारखंड से छत्तीसगढ़ तक दक्षिण-मध्य ओडिशा होते हुए उत्तर-दक्षिण गलियारे को फिर से सक्रिय करने का काम सौंपा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कंधमाल के आंतरिक इलाकों में बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान के मद्देनजर उन्होंने हिंसा छोड़ दी है।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने अनैतिक गतिविधियों, नए सदस्यों से झूठे वादे, जबरन वसूली और लोगों को डराने-धमकाने के विरोध में प्रतिबंधित संगठन छोड़ दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना के तहत उन्हें उचित पुनर्वास दिया जाएगा। (भाषा)


अन्य पोस्ट