ताजा खबर
9 माह पहले मुनाफे का झांसा देकर 5.40 लाख वसूला, एफआईआर दर्ज
16-Nov-2025 9:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 नवंबर। 9 माह पहले मुनाफे का झांसा देकर 5.40 लाख रुपए वसूलने वाले पर टिकरापारा पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है।
संतोषी नगर निवासी पुष्पा नामदेव ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार मोती नगर सामुदायिक भवन के पास रहने वाले राजू बाघ ने पुष्पा को इस वर्ष मार्च में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए सहारा जन सेवा समिति का सदस्य बनाया। उसने समिति में और सदस्य जोड़ने पर मुनाफे की राशि शेयर करने का झांसा दिया। इससे पहले सदस्य बनने के लिए पुष्पा से 5.40 लाख रुपए डिपाजिट कराया। नौ माह बाद भी मुनाफा और मूलधन न देने पर पुष्पा ने कल रात थाने में धारा 318-4,291,351-2 की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


