ताजा खबर
धान खरीदी शुरू
15-Nov-2025 11:59 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 नवंबर। पूरे प्रदेश की तरह राजधानी जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। किसान उत्साह के साथ उपार्जन केंद्रों में पहुँचकर अपना धान विक्रय कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से मॉइश्चर मीटर, तौल उपकरण, बारदाना, टोकन प्रणाली सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। ग्राम गनियारी सहित विभिन्न उपार्जन केंद्रों में तौल पूजा के साथ धान खरीदी कार्य विधिवत प्रारंभ हुआ, जिससे खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। अभनपुर समिति में भी किसान धान खरीदी केंद्र में पहुंचे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


