ताजा खबर

पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
14-Nov-2025 9:21 AM
पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जन्मतिथि के मौक़े पर श्रद्धांजलि दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि."

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धांजलि दी है.

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की विरासत हर युग में बनी हुई है, जो उनके मूल्यों- स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रही है.

इसके अलावा खड़गे ने बाल दिवस पर भी शुभकामनाएं दीं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट