ताजा खबर

महापौर जोन 4, 5 और 7 पहुंचीं, कहा-सफाई में बहानेबाजी नहीं चलेगी
10-Nov-2025 10:10 PM
महापौर जोन 4, 5 और 7 पहुंचीं, कहा-सफाई में बहानेबाजी नहीं चलेगी

शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों, बाजारों में कचरा संग्रहण रामकी की ज़िम्मेदारी वर्ना जुर्माने के लिए तैयार रहे।

रायपुर, 10 नवंबर। रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को राजधानी शहर के अनुरूप सुधारने अब नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षदों से  वार्डो का निरीक्षण करने कहा‌। महापौर ने कहा है कि वे हर माह पार्षदों सहित सफाई को सुधारने वार्डों का निरीक्षण करने  फील्ड पर उतरेंगी। महापौर ने पार्षदों को सफाई कार्य को सुधारने राजधानी शहर में लगातार सजग और जागरूक रहने का सुझाव जनहित में दिया है‌।

आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे  जोन 4, 5 और  7 कार्यालय पहुंचीं। पार्षदों और जोन अधिकारियों की बैठक ली।

 रामकी कम्पनी के स्थानीय अधिकारी प्रतिनिधि  की उपस्थिति में सफाई कार्य को लेकर समीक्षा कर सफाई व्यवस्था राजधानी के अनुरूप सुधारने वार्ड पार्षदों से चर्चा कर सुझाव लिए और अधिकारियों को अनेक निर्देश दिए।

महापौर  ने कहा कि सफाई कार्य उनकी प्राथमिकता है और सभी घरों से प्रतिदिन शत - प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. महापौर ने सभी नियमित और ठेका सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत - प्रतिशत संख्या में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

महापौर ने कहा कि सफाई व्यवस्था सुधार कार्य में कोई कोताही कदापि सहन नहीं की जाएगी. सफाई करने और कचरा उठाने को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, प्रतिदिन शहर का कचरा उठना चाहिए. शहर राजधानी के अनुरूप साफ दिखना चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक सख्त कदम उठाने के निर्देश महापौर ने दिए हैँ.
महापौर ने जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर चन्दन विहार, ब्रम्हविद स्कूल में विगत 15 दिन से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने पर गहन नाराजगी व्यक्त कर प्रतिदिन सभी स्थानों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करना हर हाल में सुनिश्चित करने दुकानदारों को सफाई के प्रति जागरूक बनाकर सभी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखवाने,पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर वार्डों की सफाई व्यवस्था सुधारने, के निर्देश दिए हैँ।

महापौर ने बाजारों में कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही लगातार करने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है. महापौर ने मुख्य मार्गो, नालों, नालियों, शास्त्री बाजार, गोलबाजार की वर्तमान सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ सुधारने अधिकारियों को निर्देशित किया है।


अन्य पोस्ट