ताजा खबर

तेजस्वी यादव: 'बीजेपी पाप करती रहेगी और चुनाव आयोग ढँकता रहेगा'
10-Nov-2025 7:47 PM
तेजस्वी यादव: 'बीजेपी पाप करती रहेगी और चुनाव आयोग ढँकता रहेगा'

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर वोटिंग से जुड़े आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है.

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ''बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को हुआ था.आज 10 नवंबर है. चार दिन बीत जाने के बाद भी डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया. कितने पुरुषों ने वोट दिए. कितनी महिलाओं ने वोट दिए. पहले तो उसी दिन मैन्युअली आंकड़े बता दिए जाते थे. आज तो टेक्नोलॉजी का जमाना है. फिर भी डेटा नहीं आया है.आख़िर डेटा क्यों छुपाया जा रहा है?''

उन्होंने कहा ''दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है और फिर 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे. लेकिन आपको चार दिनों से ज्यादा समय तक यह नहीं पता चलेगा कि कितने वोट पड़े. बीजेपी अपने पाप करती रहेगी और चुनाव आयोग उसे ढँकता रहेगा. चुनाव आयोग मर चुका है. ये एक औज़ार बन गया है.''

मतदान के दिन चुनाव आयोग ने कहा था कि पहले चरण में राज्य में 64.66 फ़ीसदी मतदान हुआ था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट