ताजा खबर

दिल्ली: लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट
10-Nov-2025 7:39 PM
दिल्ली: लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट

नयी दिल्ली, 10 नवंबर। दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को फोन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया, “आसपास खड़ी गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं।”

अधिकारी के मुताबिक, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घटना के सिलसिले में और जानकारी की प्रतीक्षा है। (भाषा)


अन्य पोस्ट