ताजा खबर

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर 5 दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले
10-Nov-2025 6:25 PM
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर 5  दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले

छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 9 नवंबर ।
पुरानी बस्ती, तेलीबांधा थाने के मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने आज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बेग की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लेने का आवेदन पेश किया। इस पर कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी।

इससे पहले परसों ग्वालियर के सिरोद से गिरफ्तार किया था। वह 2 जून से अपने भाई रोहित तोमर के साथ फरार चल रहा था। वीरेंद्र को कल ही अवकाशकालीन कोर्ट में पेश कर 7 दिन रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 1 दिन की मंजूर की। इस पर आज पुनः पेश किया गया। पुलिस, फरार रोहित की गिरफ्तारी और उससे की जाने वाली जब्तियों के लिए रिमांड मांगा है।


अन्य पोस्ट