ताजा खबर
मंडावी ने राज्यपाल से की चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर । राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन में 32 फीसदी आरक्षण की अनुशंसा की है। इस कड़ी में आयोग के अध्यक्ष मंडावी ने राज्यपाल रामेन डेका को अनुशंसा पत्र दिया है।
मंडावी की कुछ दिन पहले ही आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुई है। उन्होंने आयोग से जुड़े विषयों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की।
उन्हें बताया कि जनजाति वर्ग के लोकसेवकों को प्रमोशन में 32 फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि पहले मिलते रहा है। प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि कोर्ट से अब आरक्षण देने पर रोक नहीं रह गई है, और इसके लिए राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है। आरक्षण का लाभ नहीं मिलने से जनजाति वर्ग के लोकसेवकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडावी ने इस मामले पर पहल करने का राज्यपाल से आग्रह किया है।
मंडावी ने आयोग की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया है।
उनके साथ आयोग के सचिव पवन कुमार नेताम भी थे। आयोग ने लोक सेवाओ की पदोन्नति में 32 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु अनुशंसा प्रस्ताव राज्यपाल को सौंपा हैैं।


