ताजा खबर
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर
10-Nov-2025 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। पुरानी बस्ती, तेलीबांधा थाने के मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने आज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बेग की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लेने का आवेदन पेश किया। इस पर कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी।
इससे पहले परसों ग्वालियर के सिरोद से गिरफ्तार किया था। वह 2 जून से अपने भाई रोहित तोमर के साथ फरार चल रहा था। वीरेंद्र को कल ही अवकाशकालीन कोर्ट में पेश कर 7 दिन रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 1 दिन की मंजूर की। इस पर आज पुनः पेश किया गया। पुलिस, फरार रोहित की गिरफ्तारी और उससे की जाने वाली जब्तियों के लिए रिमांड मांगा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


