ताजा खबर
दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी, एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट
10-Nov-2025 8:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट देखी जा रही है.
सोमवार को सुबह आठ बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स का औसत (एएक्यूआई) 379 पर था जो 'बहुत ख़राब' की कैटेगरी में आता है.
इसे रोकने के लिए जीआरएपी-3 के तहत लगाई गईं पाबंदियां भी बेअसर साबित हो रही हैं.
रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 पर था. सोमवार को सुबह दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर दिखी.
विशेषज्ञों के मुताबिक 301 से 400 का एक्यूआई लोगों में सांस की बीमारियां पैदा कर सकता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से लोग बीमार हो रहे हैं. कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
दिल्ली में ख़राब एयर क्वालिटी के ख़िलाफ़ लोगों ने रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


