ताजा खबर
एसआईआर : 6 दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ
09-Nov-2025 9:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवम्बर। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक करीब 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कि प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या का लगभग 21 प्रतिशत है। विगत 4 नवम्बर से एसआईआर की शुरूआत के बाद से बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


