ताजा खबर

कल-परसों कोरिया से बलरामपुर तक शीत लहर की चेतावनी
09-Nov-2025 6:33 PM
कल-परसों कोरिया से बलरामपुर तक  शीत लहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 9 नवंबर ।
प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है ।सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो पैकेट्स में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।  मौसम विभाग ने कल परसों के लिए कोरिया एमसीबी , सरगुजा जशपुर सूरजपुर और बलरामपुर में शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

वहीं इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान (रात के तापमान)में हल्की गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है । 
प्रदेश में कल 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। रविवार रात अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा जहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। 
इधर राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान भी घटकर 18 डिग्री के आसपास आ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में उत्तरीके क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वातावरण में नमी कम होने से मौसम पूरी तरह रूखा हो चुका है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण रातें और सुबहें कुनकुनी हो गई हैं।
 बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है। अगले सप्ताह तक ठंड में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।


अन्य पोस्ट