ताजा खबर
जम्मू-कश्मीर के एलजी सिन्हा ने की भाजपा नेताओं से चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवंबर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर लंच पर गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, और अन्य नेताओं ने कश्मीर के हालात पर अनौपचारिक चर्चा की। सिन्हा ने कहा कि हालात काफी बेहतर हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी है। पहलगाम जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
श्री सिन्हा एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने यहां आए हैं। उन्होंने आज राज्यपाल रामेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के श्री सिन्हा से करीबी संबंध है। उन्होंने उप राज्यपाल को अपने निवास लंच पर आमंत्रित किया।
श्री सिन्हा के सांसद निवास पहुंचने के बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, और रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित और अन्य ने स्वागत किया। उप राज्यपाल श्री सिन्हा करीब घंटेभर वहां रहे। लंच पर उत्सुकतावश उनसे जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई।
अनौपचारिक चर्चा में श्री सिन्हा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के हालात काफी बेहतर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर की गई है। पहलगाम मिनी स्विट्जरलैंड है। जगह-जगह कैमरे और सुरक्षा बलों की तैनाती हुई है। ठंड में बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। लिहाजा, माहौल काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास कार्य काफी हुए हैं, और सरकारी योजनाओं क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। इन सब वजहों से लोग काफी सहयोग भी कर रहे हैं। डर, भय का वातावरण नहीं रह गया है। आप लोग निश्ंिचत होकर आईए।
चर्चा के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैयसिंघ, और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिवार के सदस्य भी थे। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की।


