ताजा खबर

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की हुई वापसी
09-Nov-2025 11:05 AM
ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की हुई वापसी

झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया है कि ट्यूनीशिया में फंसे राज्य के 48 प्रवासी कामगारों को सुरक्षित वापस लाया गया है.

झारखंड के सीएमओ ने एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल के कारण ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है."

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इन कामगारों की मदद के लिए सीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया था.

इसके साथ ही सीएमओ ने इन कामगारों की एक तस्वीर भी जारी की है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट