ताजा खबर
'डिजिटल गोल्ड' या 'ई-गोल्ड' को लेकर सेबी ने दी ये चेतावनी
09-Nov-2025 11:02 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शनिवार को मार्केट्स रेगुलेटर सेबी ने निवेशकों को डिजिटल या ई-गोल्ड उत्पादों में निवेश को लेकर चेतावनी दी.
सेबी ने कहा कि ऐसे इंस्ट्रूमेंट उसके नियामक ढांचे के दायरे में नहीं आते और इनमें बड़ा जोखिम है.
ये चेतावनी ऐसे समय आई है जब सेबी ने देखा कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'डिजिटल गोल्ड' या 'ई-गोल्ड' को फिज़िकल गोल्ड में निवेश के आसान विकल्प के रूप में प्रमोट कर रहे हैं.
सेबी की ओर से जारी बयान में कहा, "इस संदर्भ में बताया जाता है कि ऐसे डिजिटल गोल्ड उत्पाद सेबी रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स से अलग हैं, क्योंकि न तो इन्हें सिक्योरिटीज़ के रूप में नोटिफाई किया गया है और न ही ये कमोडिटी डेरिवेटिव्स के रूप में रेगुलेटेड हैं. ये पूरी तरह से सेबी के दायरे से बाहर ऑपरेट करते हैं." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


