ताजा खबर

राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का ज़िक्र कर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर क्या कहा?
09-Nov-2025 11:01 AM
राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का ज़िक्र कर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर 'वोट चोरी' का ज़िक्र करते हुए चुनाव आयोग पर आरोप लगाए.

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने हरियाणा वाला प्रेज़ेंटेशन किया था, उसमें आपने साफ़ देखा कि 25 लाख वोट चोरी हुए हैं."

उन्होंने कहा, "उस डेटा को देखने के बाद मेरा मानना है कि यही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी हुआ है."

राहुल गांधी ने इस 'वोट चोरी' को बीजेपी और चुनाव आयोग का सिस्टम बताया है.

कांग्रेस सांसद का कहना है कि हमारे पास अलग-अलग जानकारियां हैं और हम आने वाले समय में उन्हें सामने रखेंगे.

राहुल गांधी ने कहा, "हमारे पास और भी सबूत हैं और वह हम धीरे-धीरे दिखाएंगे. असली मुद्दा वोट चोरी का है और चुनाव आयोग उसको कवर-अप करने की कोशिश कर रहा है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट