ताजा खबर
अपमानजनक टिप्पणी का आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सिन्धी महापंचायत ने क्रांति सेना द्वारा किए गए अभद्रता पूर्ण कृत्य के खिलाफ कड़ी निंदा की है।
महापंचायत का आरोप है कि क्रांति सेना से जुड़े लोग सिंधी समाज के महापुरुषों, और विभिन्न समाजों के लोगों को गालियां दे रहे हैं और प्रदेश के मुखिया एवं गृहमंत्री को भी अपशब्द कह रहे हैं।
महापंचायत ने पुलिस से मांग की है कि क्रांति सेना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार जाए।
बैठक में शामिल होने वालों प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, अमर गिदवानी, राजेश वासवानी
सचिन मेघानी, राजेश गुरनानी,किशोर आहूजा,गोविन्द वाधवानी, विनोद तलरेजा, राधाकिशन सुन्दरानी, जीतू बडवानी, पवन प्रीतवानी, रूपचंद भिमनानी, किशोर सेतपाल, शमलाल खुबचंदान, जीतू गुरमुख वाधवा भी थे।
महापंचायत ने चेतावनी दी है कि अगर क्रांति सेना के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


