ताजा खबर
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया.
इसके बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की और केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' का आरोप लगाया.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया, "प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की साज़िश रची."
कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी.
किरेन रिजिजू ने कहा, "यह तो प्रक्रिया है. जब किसी भी कोर्ट का कोई भी आदेश होता है, अगर वह ग़लत होता है तो उसे बड़ी अदालत या बेंच में सही किया जाता है."
उन्होंने पीएम मोदी पर केजरीवाल की टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी है.
रिजिजू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली देकर वह (केजरीवाल) न्यूज़ में रहना चाहते हैं." (bbc.com/hindi)


