ताजा खबर

कल लंच टाइम में मोदी की गारंटी लागू करने-प्रदर्शन कर पीएम के नाम
28-Oct-2025 8:11 PM
कल लंच टाइम में मोदी की गारंटी लागू करने-प्रदर्शन कर पीएम के नाम

रायपुर, 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव के पूर्व प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों,पेंशनरों, अनियमित कर्मचारियों के लिए जारी मोदी की गारंटी विगत 2 वर्ष से प्रदेश में लागू नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के दौरे का स्वागत करते हुए प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कल सभी जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, पीएमओ साउथ ब्लॉक नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन कलेक्टरों व तहसीलदारों के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पीआर यादव के आव्हान पर सभी जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जाएगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ रायपुर जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र टांडी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदों, तृतीय श्रेणी से उच्च पदों पर पदोन्नति, क्रमोन्नति, शिक्षक लिपिक स्वास्थ्य व पंचायत सचिवों को पदोन्नति व वेतन विसंगति दूर करने, केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता, पेंशन राहत व अन्य भत्ते प्रदान करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की सीमा बंधन को हटाने, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण, मितानिन, आंगनवाड़ी, स्कूल सफाई कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को याद दिलाने के लिए यह प्रदर्शन उपरांत ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौप जाएगा। रायपुर राजधानी के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश वाढ़े़र, पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री उमेश मुदलियार,अध्यक्ष पंकज नायक, सीएल दुबे, तृतीय वर्ग कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर पटेल, आलोक जाधव, होरी लाल छेदईया, विजय डागा, प्रकाश ठाकुर आदि ने अधिक से अधिक संख्या में भोजनावकाश में कलेक्टर प्रांगण में उपस्थित होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट