ताजा खबर
सामान्य सभा के पहले सभापति का फैसला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर। आखिरकार सामान्य सभा के ठीक पहले नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कांग्रेस पार्षद आकाश तिवारी को संदीप साहू की जगह नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी है।
सभापति ने पहले जिला कांग्रेस की अनुशंसा पर संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया था। बाद में प्रदेश कांग्रेस ने आकाश तिवारी को कांग्रेस पार्षद दल का नेता बना दिया।
इसके बाद जिला कांग्रेस ने दोबारा सभापति को पत्र लिखकर संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष के रूप मान्यता देने के लिए लिखा था। साहू पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। मगर 29 तारीख को सामान्य सभा की बैठक के पहले कांग्रेस की अनुशंसा को मानकर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया है। इससे कांग्रेस में विवाद बढ़ने के आसार हैं। नगर निगम में कांग्रेस के कुल 8 पार्षद हैं।


