ताजा खबर
.jpg)
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 7 सितंबर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से संचालित एलायंस एयर की कई उड़ानों का समय 16 सितंबर से बदल जाएगा। प्रयागराज के लिए फ्लाइट अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी।
बुधवार की उड़ानें- दिल्ली-बिलासपुर उड़ान सुबह 6.50 बजे दिल्ली से टेक ऑफ होकर 9.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिलासपुर-कोलकाता उड़ान सुबह 9.50 बजे रवाना होकर 11.40 बजे कोलकाता लैंड करेगी। वापसी उड़ान 12.15 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर 2.06 बजे बिलासपुर उतरेगी। वहीं बिलासपुर-जगदलपुर उड़ान दोपहर 2.25 बजे रवाना होगी और 3.25 बजे लैंड करेगी। इसके अलावा, बिलासपुर-प्रयागराज उड़ान, जो अब तक केवल मंगलवार को संचालित होती थी, अब गुरुवार को भी चलेगी।
शनिवार की उड़ानें- शनिवार को दिल्ली-बिलासपुर उड़ान सुबह 7.20 बजे दिल्ली से टेक ऑफ होकर 10.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिलासपुर-जबलपुर उड़ान सुबह 10.30 बजे रवाना होकर 11.30 बजे जबलपुर लैंड करेगी। वापसी उड़ान 11.55 बजे जबलपुर से उड़ान भरकर 12.50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दोपहर 1.15 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान होगी, जो शाम 4.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
रविवार का शेड्यूल- रविवार को जबलपुर-बिलासपुर उड़ान सुबह 10.05 बजे टेक ऑफ होकर 11.10 बजे बिलासपुर लैंड करेगी। इसके बाद बिलासपुर-कोलकाता उड़ान सुबह 11.35 बजे रवाना होगी और 1.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता-बिलासपुर उड़ान दोपहर 2.00 बजे से टेक ऑफ होकर 3.50 बजे बिलासपुर उतरेगी। इसके बाद बिलासपुर-जबलपुर उड़ान शाम 4.15 बजे टेक ऑफ होकर 5.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।