ताजा खबर

मिश्रा ने उत्तर क्षेत्र के वार्डो में विकास के लिए 10 10 लाख का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की
04-Sep-2025 9:48 PM
  मिश्रा ने  उत्तर क्षेत्र के वार्डो में विकास के लिए 10 10 लाख का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की

पार्षदो ने उत्तर विधायको को समस्याएं बतायी एवं सुझाव दिये

रायपुर, 4 सितम्बर। आज रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने  निगम मुख्यालय भवन में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकांत राठौड, आयुक्त  विश्वदीप के  साथ 

ने क्षेत्र के वार्डो के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।  जोन कमिश्नरो से जानकारी प्राप्त कर की एवं विकास कार्यों को गतिमान करने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

पार्षदो से उत्तर विधायक ने सुझाव लिए एवं वार्डो की मूलभूत समस्याओ की जानकारी प्राप्त की। विधायक  मिश्रा ने  वार्डो में विकास कार्य करवाने 10-10 लाख रू. का स्वेच्छानुदान देने की मंच से घोषणा की। विधायक ने जोन 4 अंतर्गत आक्सीजोन गार्डन में बच्चो एवं नागरिको के लिए मनोरंजन हेतु लगे उपकरणो के खराब होने पर उन्हे शीघ्र बदलवाने की आवश्यक कार्यवाही तत्परता से करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये। उत्तर विधायक ने सफाई, पेयजल, जलभराव की समस्या की जानकारी ली एवं विधायक निधि, अधोसंरचना मद, शासन निधि, सामान्य निधि के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं सभी विकास कार्यों को जनहित की दृष्टि से समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने  विधायक निधि से 10-10 लाख रू. की घोषणा किये जाने पर  धन्यवाद दिया।
महापौर ने अधिकारियों को पेयजल समस्या के त्वरित निदान हेतु आवश्यक तकनीकी समाधान करवाने के निर्देश दिये। महापौर ने सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाने उपलब्ध संसाधनो एवं सफाई कामगारो से स्वच्छ शहर बनाने निरंतर मॉनिटरिंग कर कार्य किये जाने कहा। महापौर ने पार्षदो की समस्याओ को गंभीरता से सुना एवं आश्वस्त किया कि वे प्राथमिकता से वार्ड पार्षदो की वार्डो में जनसमस्याओं का नगर निगम के माध्यम से त्वरित समाधान करने हर संभव उपाय जनहित में सुनिश्चित करेंगी।

सभापति राठौड ने दीपावली पर्व के पूर्व शहर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुधार कर चुस्त दुरूस्त बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।  उन्होने कहा कि वार्ड एक्शन प्लान और सिटी डेव्हलपमेंट प्लान शासन को भेजने के बाद शीघ्र ही शासन से स्वीकृति मिलने पर रायपुर शहर का सभी 70 वार्डो में दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर समान रूप से शासन की मंशा अनुसार विकास होते दिखेगा।

आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि  विधानसभा के वार्डो में  जनसमस्याओ के हर संभव त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही  शीघ्र की जायेगी।

 पार्षदो की समस्याओ के समाधान हेतु कार्यवाही को प्राथमिकता दी जायेगी।
 मिश्रा द्वारा उत्तर विधानसभा के  वाडों के कार्यों एवं समस्याओ की जानकारी लेकर की गई।


अन्य पोस्ट