ताजा खबर

रायपुर, 5 सितम्बर। मेटल पार्क फेस 02 स्थित ममता सोलर कंपनी में शातिर तरीके से षढयंत्र रच लोहे का स्क्रेप माल का धोखाधडी करने वाले दो आरोपी सन्नी सिंह एवं प्रसन्न कुमार पटेल गिरफ्तार किए गए हैं।सन्नी कुमार सिंह द्वारा मेटल पार्क फेस 02 ममता सोलर कंपनी में जाकर प्रार्थी को उक्त लोहे के स्क्रेप माल को खरीदने की बात कर यह धोखाधड़ी की थी। सन्नी कुमार सिंह एवं प्रसन्न कुमार पटेल द्वारा ममता सोलर कंपनी उरला से वाहन टाटा एस क्र सीजी 04 जे बी 8666 से लोहे का स्क्रेप माल निकाला था। इस षढयंत्र के मुताबिक सेम नम्बर का दूसरा वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666 में पत्थर व सेम सिमेंट का बोरी भरकर व त्रिपाल से बांध कर फाईल कांटा कराये जाने पर संदेह हुआ था। सन्नी कुमार सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा एस सीजी 04 जे बी 8666 जिसमें पत्थर, सेट सीमेंट भरा हुआ एवं प्रसन्न कुमार पटेल के कब्जे से सेम नम्बर का वाहन टाटा एस क्रमाक सीजी 04 जे बी 8666 जिसमें लोहे का स्क्रेप कुल 3450 किलोग्राम किमत 1,17,300 रू सामान जब्त लोड किया गया।इनकी कुल कीमत 5,67,300 रूपए है।
*उरला पुलिस ने धारा 319, 336, 338, 340(2), 61(2) बी एन एस के तहत कार्यवाही की गई।