ताजा खबर

महापौर ने निगम स्कूलों के 63 का किया अभिनन्दन
05-Sep-2025 10:20 PM
महापौर ने निगम स्कूलों के 63 का किया अभिनन्दन

राठौड़ बोले-गैर शैक्षकीय कार्यों से मुक्त रखा जाए

रायपुर, 5 सितम्बर। निगम के शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यालय भवन सभागार में शिक्षक दिवस पर 63 शिक्षक- शिक्षिकाओं का श्रीफल, शाल, प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर की ओर से उनका अभिनन्दन किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि  निगम के शिक्षक- शिक्षिकाओं की समस्याओं को दूर करने कार्य किया जायेगा। 

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम स्कूलों के शिक्षक -शिक्षिकाओं को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन उनके सभी स्वत्वों का भुगतान करने की व्यवस्था की जाना चाहिए. शिक्षकों को जनगणना, मतदाता सूची और अन्य गैर शैक्षकीय कार्यों से मुक्त रखा जाना चाहिए, ताकि वे अपना कार्य करके और अधिक सकारात्मक परिणाम दे सकें.

शिक्षा, खेलकूद, युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष  नंदकिशोर साहू ने  कहा कि शिक्षक दिवस गुरुजनों के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करने का अवसर होता है।  कार्यक्रम संचालन नगर निगम स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष  मृत्युंजय शुक्ला ने और अंत में आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने किया।

एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी,खेम कुमार सेन,  डॉक्टर अनामिका सिंह,जोन 4 जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा,जोन 6 जोन अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता,  पार्षद श्रीमती रोनिता प्रकाश जगत, सर्वश्री अजय साहू, देवदत्त द्विवेदी, आनंद अग्रवाल, कैलाश बेहरा, प्रमोद साहू, मोहन साहू, डॉक्टर मनमोहन मनहरे, जनप्रतिनिधि पार्षद  अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक, उपायुक्त  जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता  गजाराम कँवर, निगम स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष  मृत्युंजय शुक्ला शामिल हुए।


अन्य पोस्ट