ताजा खबर

छत्तीसगढ़ 100 में भी नहीं...!
04-Sep-2025 6:15 PM
छत्तीसगढ़ 100  में भी नहीं...!

एन‌आईआर‌एफ रैंकिंग, दो आए टाप 100-200 के बीच

रायपुर, 4 सितंबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की घोषणा आज कर दी गई।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर रैंकिंग जारी की। शिक्षा मंत्रालय की ओर से NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध करा दी गई है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ को मायूसी हाथ लगी है। प्रदेश के एक भी उच्च शिक्षा संस्थान इस सूची में टाप टेन में स्थान नहीं बना पाए हैं। अब तक की जानकारी में हम टाप 500 में भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इस सूची में देश के जितने शिक्षा संस्थानों ने टाप किया है वो सभी छत्तीसगढ़ में भी हैं। इनमें आईआईटी,आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एन‌आईटी प्रमुख हैं।

इस रैंकिंग के लिए केंद्रीय शिक्षा विभाग ने इस वर्ष देश भर के 1300विवि और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों  का निरीक्षण किया था। इनमें से 200 को ही अपने मानदंडों पर खरा पाते हुए रैंकिंग जारी की गई है। वैसे राहत की बात यह है कि प्रदेश के 11 शासकीय और 19 निजी विश्वविद्यालय में से केवल दो ही रैंकिंग में आ सके। अचरज की बात है कि ये दोनों भी 100 और200 के बीच रहे। निजी विश्वविद्यालय कलिंगा 100-150 की लिस्ट में और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय 150-200 की लिस्ट में रहा।


अन्य पोस्ट