ताजा खबर

देखें VIDEO : विवादों के बीच चौबे की बैज से चर्चा, कहा- वो अध्यक्षजी के साथ हैं...
04-Sep-2025 2:22 PM
 देखें VIDEO : विवादों के बीच चौबे की बैज से चर्चा, कहा- वो अध्यक्षजी के साथ हैं...

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कोई विवाद नहीं, तिल का ताड़ बनाया जा रहा..
छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर,5 सितंबर।
पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे गुरुवार को राजीव भवन पहुंचे, और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से बंद कमरे में मंत्रणा की। बाद में मीडिया से चर्चा में चौबे ने अपने बयान पर सफाई दी, कि वो अपने अध्यक्ष के साथ हैं। बैज ने भी कहा कोई विवाद नहीं था।आप लोग तिल का ताड़ मत बनाइए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पिछले दिनों पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के उस बयान पर चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने कह दिया था कि जनता चाहती है कि भूपेश बघेल कांग्रेस का नेतृत्व करे।
चौबे के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नाराजगी जताई थी। चौबे के बयान को अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की थी। उनके खिलाफ कार्रवाई मामला अनुशासन कमेटी को सौंपने की बात भी हुई।

विवादों के पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे गुरुवार को सुबह राजीव भवन पहुंचे , और उन्होंने दीपक बैज से चर्चा की। दोनों के बीच करीब 15 मिनट चर्चा हुई। इसके बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए। चौबे अपने बयान पर सफाई दी कि सामुहिक नेतृत्व की बात कही गई थी। वो अध्यक्ष जी के साथ पहले भी थे और आगे भी रहेंगे।

 


अन्य पोस्ट