ताजा खबर

अफ्रीका में व्यापार करने बिलासपुर के मिलर्स, उद्योगपतियों को आमंत्रण
03-Sep-2025 6:55 PM
अफ्रीका में व्यापार करने  बिलासपुर के मिलर्स, उद्योगपतियों को आमंत्रण

इथोपिया में भारत के राजदूत की स्थानीय उद्योगपतियों से की चर्चा

रायपुर, 3 सितंबर। अफ्रीका महाद्वीप के इथोपिया में व्यापार और निवेश की संभावनाओं को लेकर बिलासपुर के उद्योगपतियों, माइनिंग व्यवसाईयों, राइस मिलर्स, पर्यटन सेवा प्रदाताओं और इन विभागों के अधिकारियों की  बैठक आयोजित की गई। इथोपिया में भारत के राजदूत  अनिल राय ने बिलासपुर कलेक्टोरेट में कलेक्टर  संजय अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक लेकर छत्तीसगढ़ लद्यु उद्योग संघ, प्रमुख उद्योगपतियों, माइनिंग से जुड़े व्यवसाईयों, राइस मिलर्स और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर अफ्रीका के विभिन्न देशों में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों, निवेश की संभावनाओं और साझेदारी के मॉडलों पर विस्तार से चर्चा की। स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने  अपने यहां निर्मित विभिन्न उत्पादों और उनकी खासियतों की जानकारी दी। 

 
राजदूत अनिल राय ने  बताया कि अफ्रीका में कई ऐसे क्षेत्र है जहां भारतीय उद्योगपतियों, व्यापारियों व राइस मिलर्स के लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने खनन, राइस मिलिंग और उद्योगों की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि अफ्रीका के कई देशों में खनिज संसाधनों के भंडार हैं, लेकिन तकनीकी सहायता की कमी है। इस क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने पर्यटन, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, कृषि उपकरणों के निर्यात और कौशल विकास पर भी सुझाव दिए। श्री राय ने स्थानीय उद्यमियों को बताया कि अफ्रीका के जीडीपी का 12 प्रतिशत माइनिंग से आता है। 
 
 उद्योगपतियों और व्यवसाईयों ने बैठक की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि उचित मार्गदर्शन मिले तो वे अफ्रीका में अपने व्यवसाय का विस्तार करने को तैयार हैं।

अन्य पोस्ट