ताजा खबर

बेबीलोन टावर में आग
03-Sep-2025 9:33 AM
बेबीलोन टावर में आग

फायर ब्रिगेड अमले ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित निकाला 

रायपुर, 2 सितंबर। तेलीबांधा वीआईपी तिराहे के पास स्थित बेबीलोन टावर में  देर शाम आग लग गई। आग भवन के दूसरे मंजिल में लगी। करीब 35-40 लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग लगने का कारण अस्पष्ट है लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस आग से टाप फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट में तीन दर्जन से अधिक लोगों के फंसे थे। 

सभी डिनर के लिए ग‌ए हुए थे। आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड और पुलिस बल पहुंच गया। कलेक्टर गौरव सिंह और एस एसपी वहां पहुंचे, फिर फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


अन्य पोस्ट