ताजा खबर

बेकाबू बोर गाड़ी खाई में, 5 मौतें, 4 जख्मी
11-Jul-2025 3:13 PM
बेकाबू बोर गाड़ी खाई में, 5 मौतें, 4 जख्मी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बोड़ला/कवर्धा, 11 जुलाई।
शुक्रवार सुबह कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली पंडरिया कुकदूर बजाग शहडोल मार्ग पर कुकुदुर थाने के आगरपानी चांटा गांव में 50 फीट गहरी खाई में बोर गाड़ी गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार घायल हो गए।
आज सुबह लगभग 7.30 बजे, शहडोल एमपी से बेमेतरा जा रही बोर  गाड़ी क्रमांक टीएन 88 डी 1702  ग्राम चांटा थाना कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कुकदूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई।  घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। गाड़ी के नीचे दबे 3 लोगों के शव को पुलिस और स्थानीय नागरिकों के द्वारा बड़ी मुश्किल से निकाला गया। घायल 6 लोगों को तुरंत कुकदूर अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर दो लोगों की और मौत हो गई।
चालक हरि वलगन (तमिलनाडु) और वाहन मालिक किशोर तंगवेल (तमिलनाडु) है।
मृतकों में गजेंद्र राम पिता रंगू राम ठेठे टांगर बरा गजोर थाना कुनकुरी, सुभाष राम पिता बलदेव बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर,  हरीश पिता चंद्राराम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर, देवधर पिता देवभोराम नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर, राज तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु है।
 


अन्य पोस्ट