ताजा खबर

2798 शिक्षकों को प्राचार्य पदोन्नत, आदेश जारी
02-Jul-2025 7:35 PM
2798 शिक्षकों को प्राचार्य पदोन्नत, आदेश जारी

रायपुर, 2 जुलाई। हाईकोर्ट का स्टे हटने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति दे दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर ने आदेश जारी किया है। करीब 50 पेज में जारी आदेश के अनुसार, 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है। इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है।


अन्य पोस्ट