ताजा खबर

रायपुर, 10 जून। केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कल संकल्प से सिद्धी अभियान चला रही है। इस सिलसिले में सीएम विष्णु देव साय कल दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसमें मोदी सरकार की सफलता और उपलब्धियों का ब्यौरा पेश करेंगे। और विपक्ष हमले करेंगे।
उससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा मोदी सरकार के 11 साल के वादा खिलाफ़ी नाकामी पर खुले मंच पर चर्चा करने आ जाये। दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 में जो घोषणा पत्र जारी किया था 11 साल में भी उसे घोषणा पत्र के एक भी वादा को पूरा नहीं कर पायी है।
बैज ने कहा कि भाजपा को चुनावी वादा याद दिलाये, उन्होंने पूछा 11 साल में मोदी सरकार चुनाव में किये कितने वादे को पूरा किये। क्या अच्छे दिन आ गये? कितने लोगों के खाता में 15-15 लाख रुपए जमा कराये? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा 11 साल में महंगाई कम क्यों नहीं हुई? मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते जनता की मूल जरूरत दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल सब पर ही टैक्स के दायरे में आ गये है। पेट्रोल, डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर 30 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। 450 रू. से कम दर में रसोई गैस देने का वादा था लेकिन दाम में मनमाना वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। 11 साल में 22 करोड़ युवाओं के लिये रोजगार को रोजगार क्यों नहीं मिला? किसानों की आमदनी दुगुनी क्यों नहीं हुई? 11 साल में दर्जनभर से अधिक आतंकी हमले देश में हुये मोदी सरकार मौन क्यों?